मऊ: रैपुरा के भैरमपुर में जमीनी विवाद के चलते भाई ने भाई और किशोर सहित 3 लोगों के साथ की मारपीट, तीनों घायल
Mau, Chitrakoot | Nov 28, 2025 रैपुरा के भैरमपुर गांव में जमीनी विवाद के चलते आज शुक्रवार की सुबह 7:00 बजे सगे भाई रामलाल और उसके पारिवारिक जनों द्वारा रामकल्यान,उसकी पत्नी शांति और उसके 14 वर्षीय पुत्र अमन के साथ मारपीट की गई है। जिसमें अमन घायल हो गया, जिसको सोनपुर जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है, पीड़ित ने आज शुक्रवार की सुबह 10 बजे घटना की जानकारी दी है।