आगरा: कालिंदी विहार में कैला देवी मंदिर के पास मिला व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी, परिजनों में मचा कोहराम
थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के कालिंदी विहार में कैला देवी मंदिर के पास व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नवरतन सिंह पुण्ढीर निवासी कृष्णा रेजीडेंसी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया वह मंगलवार शाम फैक्ट्री से निकले थे, पर घर नहीं पहुँचे। अब उनका शव मिला है,पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है, और जांच शुरू कर दी है।