फिरोज़ाबाद: सहज़लपुर में बिजली कटौती को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ताओं ने किया जमकर प्रदर्शन
फ़िरोज़ाबाद के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के सहजलपुर बिजली घर पर बिजली कटौती को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्त्ताओं नें बुधवार की दोपहर जोरदार प्रदर्शन किया है। किसान नेताओं नें बिजली कटौती को लेकर जमकर नारेबाजी की ऒर सड़क जाम करने का प्रयास भी किया है। किसान नेताओं की माने भीषण गर्मी में बिजली कटौती से किसान परेशान है।जिसकी बजह से सिचाई तक हो रही है।