मंझनपुर: कौशांबी में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दो साल पहले हुई थी शादी, पति-पत्नी हरियाणा में करते थे मजदूरी
महेवाघाट थाना क्षेत्र के अलवारा गांव में एक 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका की पहचान अलवारा निवासी कोमल देवी (22) पत्नी सोनू कुमार के रूप में हुई है। कोमल की शादी लगभग दो साल पहले मंझनपुर थाना क्षेत्र के हटवा रामपुर मडूकी निवासी सोनू कुमार (27) पुत्र सूरजभान से हुई थी