कन्नौज: एसपी विनोद कुमार ने जनता दरबार में सुनी फरियादियों की समस्याएं, पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे कई फरियादी
कन्नौज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर सोमवार को आयोजित जनता दरबार के दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार की मौजूदगी में आयोजित जनता दरबार में विभिन्न थाना क्षेत्र से फरियादी पहुंचे। संबंधित अधिकारियों को फरियादियों से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के निर्देश एसपी ने जारी किए हैं।