मौवीसेरी की कविता चौहान ने वियतनाम में लहराया परचम, रजत पदक जीतकर बढ़ाया हिमाचल का मान, आज मौवीसेरी पहुँचने पर ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत
गोहर:-संजीव कुमार
मंडी जिले की नाचन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मौवीसेरी की प्रतिभाशाली खिलाड़ी कविता चौहान ने वियतनाम के दनांग शहर में आयोजित एशियाई ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर भारत और हिमाचल प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
कविता चौहान ने प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कविता की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।
विशेष बात यह है कि कविता चौहान के पिता चालक (ड्राइविंग) का कार्य करते हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। साधारण परिवार से संबंध रखने वाली कविता ने अपनी मेहनत और संघर्ष के दम पर यह मुकाम हासिल किया है, जो युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार सहित विभिन्न खेल संगठनों और खेल प्रेमियों ने कविता चौहान को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Mandi, Mandi | Jun 9, 2026