अशोक नगर: खेत में चारा काटते समय 31 वर्षीय युवक को सांप ने काटा, ज़िला चिकित्सालय में भर्ती
रुसल्ली गांव में खेत में चारा काटते समय एक युवक को जहरीले सांप में ने पैर में काट लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार रुसल्ली निवासी रिंकेश पुत्र रघुराज यादव उम्र 31 वर्ष बुधवार को शाम 5:30 बजे पशुओं के लिए खेतों पर चारा काटने गया हुआ था। इसी दौरान चारा काटते समय युवक को सांप ने पैर में काट लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।