कासगंज: कासगंज शहर में यातायात पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, 465 वाहनों के चालान कर ₹8 लाख 77 हजार बसूला जुर्माना
नवंबर माह में यातायात माह मनाया जाता है। और इस माह के दौरान यातायात पुलिस लोगों को वाहन चलाने के नियमों को लेकर जागरूक करती है। वहीं पुलिस ने एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 465 वाहनों के चालान कर उनसे 8 लाख 77 हाजत रुपए शमन शुल्क भी बसूला गया है। जानकारी मंगलवार शाम 6:00 बजे मिली।