☀️ श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता 🛕
भीषण गर्मी एवं लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए आज जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अम्बरीष राहुल द्वारा देव प्रखंड स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के देव सूर्य मंदिर परिसर का संयुक्त निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों के लिए उपलब्ध पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा प्रबंधन, छायादार विश्राम स्थल, शौचालय, चिकित्सा सहायता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का स्थल पर जाकर विस्तृत आकलन किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि गर्मी के मौसम में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए पेयजल की सतत उपलब्धता, अतिरिक्त जल बिंदु, नियमित साफ-सफाई तथा आवश्यकता अनुसार प्राथमिक चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की जाए।
पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन की समीक्षा करते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रशासन की प्रतिबद्धता — श्रद्धा के साथ सुविधा और सुरक्षा भी।
#DevSuryaMandir #Aurangabad #PublicService #DistrictAdministration #Bihar
Department of Tourism, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar
19 views | Aurangabad, Bihar | Jun 8, 2026