कासगंज: राणा इंटर कॉलेज में यातायात जागरूकता अभियान के तहत यातायात पुलिस ने किया कार्यक्रम का आयोजन
ढोलना कस्बे के राणा इंटर कॉलेज में यातायात पुलिस के द्वारा छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को यातायात् नियमों की जानकारी दी गई। और नियमों के पालन करने के लिए शपथ दिलाकर जागरूकता संबंधित पम्पलेट भी वितरित किए गए। जानकारी शनिवार शाम 5 बजे मिली है।