रामगढ़: कांजो आदर्श मध्य प्रदेश के छात्रों ने बाल विवाह के खिलाफ गांव में निकाली जागरूकता रैली
Ramgarh, Dumka | Nov 27, 2025 रामगढ़/बाल विवाह के खिलाफ कांजो आदर्श मध्य विद्यालय के सैकड़ों छात्र छात्राओं ने गुरुवार 10, 00 am को अपने हाथों में स्लोगन तख्त लिए कांजो गांव होते हुए पंचायत सचिवालय होते विद्यालय तक जागरूकता रैली निकाली तथा लोगों को जागरूक किया। छात्रों ने बाल विवाह अभिशाप है,बाल विवाह मिटाना है,बाल विवाह बंद करो,आदि नारा बुलंद करते हुए लोगो को जागरुक किया गया।