सोहागी नेशनल हाईवे में ट्रैक्टर और ऑटो में आमने-सामने भिड़ंत, 3 गंभीर घायल अन्य सुरक्षित
रीवा। जिले के सोहागी थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 में रात्रि ऑटो एवं ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत की घटना सामने आई है। हादसे में तीन लोग गंभीर घायल हुए है। जबकि ऑटो में सवार करीब 6 लोग सुरक्षित बताए गए हैं। जहां सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोहागी नेशनल हाईवे 30 कुल्हड़ चाय के पास रात्रि 1 बजे के करीब यह हादसा हुआ है। बताया गया कि ऑटो सवार प्रयागराज से रीवा की ओर जा रहे थे तभी रॉन्ग साइड से आ रहा ट्रैक्टर सामने से भिड़ गया। बताया गया कि घटना के बाद ट्रैक्टर सहित चालक फरार हो गया है। हादसे में घायल सभी लोग अमरपाटन के रहने वाले बताएं गए हैं। जो कि प्रयागराज में अस्थि विसर्जन कर वापस अमरपाटन लौट रहे थे। फिलहाल पुलिस आगे की जांच पड़ताल एवं कार्यवाही में जुट गई है।