रायबरेली: जिला महिला अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्डों ने तीमारदार महिलाओं से की अभद्रता व गाली-गलौज, वीडियो हुआ वायरल
कोतवाली नगर क्षेत्र के,जिला अस्पताल में तैनात किए गए, सुरक्षा गार्डो द्वारा,मंगलवार को गाली गलौज करने और,उनसे अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है।यहां तीमारदार महिलाओं ने गार्डो से सिर्फ इतना ही पूछा था कि,साहब रैन बसेरे में जो पंख लगे हैं।वह चल नहीं रहे हैं। इतना पूछते ही गार्ड भड़क गए और गाली गलौज करने लगे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।