बंगाणा: मलांगड़ पशुशाला में आग लगने से हुआ दो लाख का नुक्सान, विधायक विवेक शर्मा पहुंचे मौके पर
Bangana, Una | Nov 6, 2025 उपमंडल बंगाणा के तहत मलांगड़ निवासी विनोद शर्मा की पशुशाला में वीरवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग की घटना में करीब दो लाख का नुक्सान हुआ है। सूचना मिलने के बाद जहां दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। वहीं विधायक विवेक शर्मा भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान विधायक विवेक शर्मा ने पीडि़त परिवार को अर्थिक मदद भी दी।