Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh

अशोकनगर जिले में खाद को लेकर कलेक्टर ने की प्रेस कांफ्रेंस #NewsUpdate #ashoknagar #DAP #NPKfertilizer #LocalNews Collector Ashok Nagar PRO Ashok Nagar

MORE NEWS

आखिर राजस्व विभाग में क्यों लोगों की सुनवाई नहीं हो रही

आखिर राजस्व विभाग में क्यों लोगों की सुनवाई नहीं हो रही

Ashoknagar, Ashok Nagar | Jun 9, 2026

कलयुग की श्रवण बहू, सास को सर पर परिक्रमा की

कलयुग की श्रवण बहू, सास को सर पर परिक्रमा की

Ashoknagar, Ashok Nagar | Jun 9, 2026

कलेक्टर के अध्यक्षता में समय सीमा की लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित 
--
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष  में समय सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई के आवेदनों की पर कार्यवाही,विकासखंड स्तर पर तथा नगरीय निकायों में आयोजित होने वाले जनकल्याण शिविरों, विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित गतिविधियों, 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के संबंध में विस्तार से विचार विमर्श कर आवश्यक निर्देश दिए गए। 
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा
-- 
बैठक में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की विभागबार समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री मालवीय ने कहा कि सभी विभागों शिकायतों के निराकरण को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निराकरण कराना सुनिश्चित करें। सभी शिकायत अटेंड की जाएं। साथ ही ग्रेडिंग में सुधार कर ए ग्रेड में आना सुनिश्चित करें। 

जनकल्याण शिविरों के आयोजन के संबंध में निर्देश  
--
शासन के निर्देशानुसार विकासखंड स्तर पर तथा नगरीय निकायों में आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निराकरण तथा शासन की जनकल्‍याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को दिलाये जाने के उद्देश्य 12 जून से 18 जून 2020 तक जन कल्याण शिविरों का आयोजन किया जाना सुनिश्चित करें। इन शिविरों में सभी विभाग अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं के माध्यम से पत्र हितग्राहियों को लाभान्वित करें।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को 
--
 बैठक में कलेक्‍टर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 के आयोजन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने योग दिवस पर सभी की भागीदारी सुनिश्चित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। योगाभ्यास कार्यक्रम जिले के सभी स्‍कूल, कॉलेज,शासकीय संस्थाओं में कराये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। 

स्वच्छता एवं जल संचयन पढ़ने विशेष ध्यान 
--
 बैठक में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने कहा कि जिले में स्वच्छता एवं जल संचयन पर विशेष ध्यान दिया जाए। जल स्रोतों की साफ सफाई एवं संरक्षण, वृक्षारोपण, जल बचाने हेतु रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं ग्राउंडवाटर को सहेजने के सतत प्रयास किए जाएं। 
कलेक्टर कमिश्नर कांफ्रेंस के बिंदुओं की समीक्षा 
 बैठक में कलेक्टर कमिश्नर कांफ्रेंस के निर्धारित बिंदुओं की विभागबार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने सर्व संबंधित विभागों को निर्देशित दिए कि अधिकारी अपने-अपने विभागों से संबंधित विषयों पर कार्यवाही कर प्रतिवेदन भेजना सुनिश्चित करें। 
पेयजल की उपलब्‍धता की समीक्षा
--
बैठक में कलेक्‍टर श्री मालवीय द्वारा जिले में पेयजल की उपलब्‍धता एवं जल आपूर्ति व्‍यवस्‍थाओं की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति की निरंतर उपलब्‍धता सुनिश्चित की जाए। उन्‍होंने जलापूर्ति योजनाओं की नियमित संचालन,हैण्‍डपम्‍पों एवं नल जल योजनाओं की कार्यशीलता सुनिश्चित करने तथा प्राप्‍त शिकायतों का त्‍वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। 
जल गंगा संवर्धन की अभियान की समीक्षा
--
बैठक में कलेक्‍टर ने जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश दिए। उन्‍होंने विभागों को कार्य में प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया। उन्‍होंने अभियान अंतर्गत विभागीय कार्यो को पोर्टल पर एंट्री किये जाने के निर्देश दिए। 
 बैठक में विभागों में अनुकम्‍पा नियुक्तियों के प्रकरण निराकृत किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्‍टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया‍ कि जिले के प्रभारी मंत्री की अध्‍यक्षता में गठित समितियों की अद्यतन जानकारी एवं नामांकन की स्थिति उपलब्‍ध कराई जाए। साथ ही गठित समितियों के सदस्‍यों की कार्यशाला आयोजित कराई जाए। कलेक्‍टर ने आगामी वर्षाऋतु को दृष्टिगत रखते हुए स्‍कूल एवं आंगनवाडी केन्‍द्रों को सुरक्षित स्‍थानों को लगाये जाने तथा जर्जर भवनों को गिराये जाने की कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए। बैठक में खाद वितरण व्‍यवस्‍था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि डबल लॉक केन्‍द्रों,समिति स्‍तर तथा ग्राम पंचायत स्‍तर पर हेल्‍प सेंटर के संचालन के संबंध में आवश्‍यक निर्देश दिए। साथ ही उन्‍होंने प्राईवेट दुकानों का फिजीकल स्‍टॉक की जांच तथा पोर्टल स्‍टॉक के मिलान करने के निर्देश दिए।
 बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन, अपर कलेक्टर श्री डी.एन.सिंह,संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सोनम जैन,श्री आर.बी.सिण्‍डोस्‍कर,श्री बृजबिहारी लाल श्रीवास्तव सहित संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित थे।
#ashoknagar

कलेक्टर के अध्यक्षता में समय सीमा की लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित -- कलेक्टर श्री साकेत मालवीय की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई के आवेदनों की पर कार्यवाही,विकासखंड स्तर पर तथा नगरीय निकायों में आयोजित होने वाले जनकल्याण शिविरों, विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित गतिविधियों, 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के संबंध में विस्तार से विचार विमर्श कर आवश्यक निर्देश दिए गए। सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा -- बैठक में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की विभागबार समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री मालवीय ने कहा कि सभी विभागों शिकायतों के निराकरण को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निराकरण कराना सुनिश्चित करें। सभी शिकायत अटेंड की जाएं। साथ ही ग्रेडिंग में सुधार कर ए ग्रेड में आना सुनिश्चित करें। जनकल्याण शिविरों के आयोजन के संबंध में निर्देश -- शासन के निर्देशानुसार विकासखंड स्तर पर तथा नगरीय निकायों में आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निराकरण तथा शासन की जनकल्‍याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को दिलाये जाने के उद्देश्य 12 जून से 18 जून 2020 तक जन कल्याण शिविरों का आयोजन किया जाना सुनिश्चित करें। इन शिविरों में सभी विभाग अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं के माध्यम से पत्र हितग्राहियों को लाभान्वित करें। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को -- बैठक में कलेक्‍टर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 के आयोजन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने योग दिवस पर सभी की भागीदारी सुनिश्चित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। योगाभ्यास कार्यक्रम जिले के सभी स्‍कूल, कॉलेज,शासकीय संस्थाओं में कराये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। स्वच्छता एवं जल संचयन पढ़ने विशेष ध्यान -- बैठक में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने कहा कि जिले में स्वच्छता एवं जल संचयन पर विशेष ध्यान दिया जाए। जल स्रोतों की साफ सफाई एवं संरक्षण, वृक्षारोपण, जल बचाने हेतु रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं ग्राउंडवाटर को सहेजने के सतत प्रयास किए जाएं। कलेक्टर कमिश्नर कांफ्रेंस के बिंदुओं की समीक्षा बैठक में कलेक्टर कमिश्नर कांफ्रेंस के निर्धारित बिंदुओं की विभागबार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने सर्व संबंधित विभागों को निर्देशित दिए कि अधिकारी अपने-अपने विभागों से संबंधित विषयों पर कार्यवाही कर प्रतिवेदन भेजना सुनिश्चित करें। पेयजल की उपलब्‍धता की समीक्षा -- बैठक में कलेक्‍टर श्री मालवीय द्वारा जिले में पेयजल की उपलब्‍धता एवं जल आपूर्ति व्‍यवस्‍थाओं की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति की निरंतर उपलब्‍धता सुनिश्चित की जाए। उन्‍होंने जलापूर्ति योजनाओं की नियमित संचालन,हैण्‍डपम्‍पों एवं नल जल योजनाओं की कार्यशीलता सुनिश्चित करने तथा प्राप्‍त शिकायतों का त्‍वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। जल गंगा संवर्धन की अभियान की समीक्षा -- बैठक में कलेक्‍टर ने जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश दिए। उन्‍होंने विभागों को कार्य में प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया। उन्‍होंने अभियान अंतर्गत विभागीय कार्यो को पोर्टल पर एंट्री किये जाने के निर्देश दिए। बैठक में विभागों में अनुकम्‍पा नियुक्तियों के प्रकरण निराकृत किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्‍टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया‍ कि जिले के प्रभारी मंत्री की अध्‍यक्षता में गठित समितियों की अद्यतन जानकारी एवं नामांकन की स्थिति उपलब्‍ध कराई जाए। साथ ही गठित समितियों के सदस्‍यों की कार्यशाला आयोजित कराई जाए। कलेक्‍टर ने आगामी वर्षाऋतु को दृष्टिगत रखते हुए स्‍कूल एवं आंगनवाडी केन्‍द्रों को सुरक्षित स्‍थानों को लगाये जाने तथा जर्जर भवनों को गिराये जाने की कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए। बैठक में खाद वितरण व्‍यवस्‍था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि डबल लॉक केन्‍द्रों,समिति स्‍तर तथा ग्राम पंचायत स्‍तर पर हेल्‍प सेंटर के संचालन के संबंध में आवश्‍यक निर्देश दिए। साथ ही उन्‍होंने प्राईवेट दुकानों का फिजीकल स्‍टॉक की जांच तथा पोर्टल स्‍टॉक के मिलान करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन, अपर कलेक्टर श्री डी.एन.सिंह,संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सोनम जैन,श्री आर.बी.सिण्‍डोस्‍कर,श्री बृजबिहारी लाल श्रीवास्तव सहित संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित थे। #ashoknagar

Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Jun 8, 2026

#सफलता_की_कहानी
समूह से जुडकर ग्राम आंवरी की पिंकी जाटव बनी लखपति दीदी 
--
विकासखण्‍ड अशोकनगर की ग्राम पंचायत आंवरी की पिंकी जाटव राधे स्‍व सहायता समूह से जुडकर लखपति दीदी बन गई है। पहले अपने परिवार के साथ एक घरेलू महिला की त‍रह ही जीवन व्‍यतीत करने वाली पिंकी जाटव ने समूह के जरिए अपनी आजीविका गतिविधि को सुदृढ किया और उचित मार्गदर्शन, प्रशिक्षण व प्रेरणा से तरक्‍की एवं खुशहाली की और अग्रसर हुई ग्राम आंवरी में आजीविका मिशन के द्वारा स्‍व सहायता समूहों के गठन का कार्य तो सन 2017 में हो ही गया था। लेकिन दीदी की उसी समय शादी हुई तो वह उस समय तो समूह में नहीं जुडी लेकिन अपने आस-पडोस की दीदीयों से समूह की जानकारी ली और स्‍वय कुछ करने की जिज्ञासा से पहले तो दीदी ने आरसेटी अशोकनगर से सिलाई कार्य का  एक माह का प्रशिक्षण लिया फिर समूह से जुडकर मिशन की जानकारी, योजनाओं का समझा और बचत करना आरम्‍भ किया इसके बाद समूह में ही जेण्‍डर सीआरपी की जगह पर काम किया। आज पिंकी जाटव सीआरपी और बैंक सखी एवं बचे हुये समय में सिलाई का कार्य कर रही है। जिससे उनकी मासिक आय 14 से 16 हजार रूपये की हो गई है। अब दीदी लखपति श्रेणी में आकर गांव की अन्‍य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा स्‍त्रोत बन गई है। 
#ashoknagar

#सफलता_की_कहानी समूह से जुडकर ग्राम आंवरी की पिंकी जाटव बनी लखपति दीदी -- विकासखण्‍ड अशोकनगर की ग्राम पंचायत आंवरी की पिंकी जाटव राधे स्‍व सहायता समूह से जुडकर लखपति दीदी बन गई है। पहले अपने परिवार के साथ एक घरेलू महिला की त‍रह ही जीवन व्‍यतीत करने वाली पिंकी जाटव ने समूह के जरिए अपनी आजीविका गतिविधि को सुदृढ किया और उचित मार्गदर्शन, प्रशिक्षण व प्रेरणा से तरक्‍की एवं खुशहाली की और अग्रसर हुई ग्राम आंवरी में आजीविका मिशन के द्वारा स्‍व सहायता समूहों के गठन का कार्य तो सन 2017 में हो ही गया था। लेकिन दीदी की उसी समय शादी हुई तो वह उस समय तो समूह में नहीं जुडी लेकिन अपने आस-पडोस की दीदीयों से समूह की जानकारी ली और स्‍वय कुछ करने की जिज्ञासा से पहले तो दीदी ने आरसेटी अशोकनगर से सिलाई कार्य का एक माह का प्रशिक्षण लिया फिर समूह से जुडकर मिशन की जानकारी, योजनाओं का समझा और बचत करना आरम्‍भ किया इसके बाद समूह में ही जेण्‍डर सीआरपी की जगह पर काम किया। आज पिंकी जाटव सीआरपी और बैंक सखी एवं बचे हुये समय में सिलाई का कार्य कर रही है। जिससे उनकी मासिक आय 14 से 16 हजार रूपये की हो गई है। अब दीदी लखपति श्रेणी में आकर गांव की अन्‍य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा स्‍त्रोत बन गई है। #ashoknagar

Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Jun 8, 2026