कायमगंज: उत्तर प्रदेश सरकार में वन मंत्री ने गांव पुठरी में वृक्षारोपण किया और वन में लगे वृक्षों का निरीक्षण किया
थाना नवाबगंज के गांव पुठरी में उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण सिंह ने सोमवार दोपहर 1 बजे बरगद के पेड़ सहित कई अन्य पौधों का वृक्षारोपण किया। वन मंत्री ने बताया कि वृक्ष हमारे और हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर दिया। इसके बाद मंत्री ने वन में लगे सैकड़ो पेड़ों का निरीक्षण किया।