कुरई: खेलो इंडिया अस्मिता 2025: सिवनी की बालिकाओं का किकबॉक्सिंग में जलवा, जीते 6 गोल्ड मेडल
Kurai, Seoni | Nov 8, 2025 खेलो इंडिया अस्मिता 2025 के तहत छिंदवाड़ा में आयोजित किकबॉक्सिंग सिटी लीग में सिवनी जिले की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 में से 6 गोल्ड मेडल अपने नाम किए। शनिवार को बताया गया कि स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशन में हुई इस प्रतियोगिता में अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर बालिकाओं ने जिले का नाम रोशन किया।