पटना ग्रामीण: पटना में सांसद चंद्रशेखर रावण ने नीतीश सरकार पर रोजगार के मुद्दे पर साधा निशाना, कहा- सरकार को नौजवानों की फिक्र नहीं
मंगलवार की दोपहर करीब 1:00 बजे भीम आर्मी प्रमुख और यूपी के सांसद चंद्रशेखर रावण पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने रोजगार के मुद्दे पर नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां की सरकार को नौजवानों की कोई फिक्र नहीं है।