भगवानपुर: सिकरौढा गांव के पास पुलिस ने नशे के एक तस्कर को किया गिरफ्तार, स्मैक की गई बरामद
रुड़की की भगवानपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सिकरौढा गांव के पास से सिकरौढा गांव निवासी इकराम पुत्र इस्लाम नाम के नशे के एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने 4.03 ग्राम स्मैक बरामद कर ली है। जानकारी मिली है कि इकराम स्मैक की तस्करी करने जा रहा था। पुलिस के द्वारा इकराम के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।