झारखंड विधानसभा परिसर में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे आजसू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने जंगली हाथियों के हमले को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि हाल ही में जंगली हाथियों के हमले में सात लोगों की मौत के मामले को उठाते हुए सरकार से मृतकों के परिजनों को तत्काल 20 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।