सकलडीहा: बथावर गांव के समीप चलती टेंपो का पहिया निकला, महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल
सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम एक टेंपो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बथावर गांव के पास हुए इस हादसे में एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सकलडीहा सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार टेंपो मुगलसराय की ओर से सवारियों को लेकर आ रहा था कि एक पहिया निकल गया, जिससे यहां हादसा हो गया।