पर्यटन नगरी मंडावा स्थित ऐतिहासिक थलिया हवेली में इन दिनों फिल्म शूटिंग के दौरान श्याम भक्ति का सशक्त दृश्यांकन किया जा रहा है। कहानी में आश्रम को दान की गई हवेली को हड़पने के षड्यंत्र को नाकाम करते हुए भक्ति, आस्था व संघर्ष को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है। फिल्म में हरियाणा की जानी-मानी कलाकार श्वेता चौहान ने अपने दमदार अभिनय से सबका ध्यान खींचा।