दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शास्त्री पार्क इलाके में मुठभेड़ के बाद कुख्यात हाशिम बाबा गैंग के शार्प शूटर आमिर उर्फ सलीम उर्फ तिल्लान को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी वर्ष 2024 में फर्श बाजार थाना क्षेत्र में हुए आकाश शर्मा और उनके भतीजे के डबल मर्डर केस में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की।
फिलहाल क्राइम ब्रांच आरोपी से पूछताछ कर रही है और गैंग के अन्य सदस्यों, मददगारों तथा अवैध हथियारों के स्रोतों की जांच की जा रही है।
.
.
.
.
#DelhiNews #Encounter #CrimeBranch #HashimBabaGang #Arrest