पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत शिविर आयोजित
श्योपुर सहित कराहल, बडौदा, विजयपुर में लगे शिविर
-----
#श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 साल पूर्ण होने के अवसर पर आज जिला चिकित्सालय श्योपुर सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर, कराहल, बडौदा सहित समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये गये।
सीएमएचओ डॉ दिलीप सिकरवार ने बताया कि जिला चिकित्सालय श्योपुर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप शर्मा एवं डॉ. सीमा शाक्य द्वारा 90 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई जिसमें 19 महिलाओं का प्रथम पंजीयन किया गया और 85 गर्भवती महिलाओं की हेपेटाइटिस की जांच की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कराहल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ कविता गुप्ता द्वारा 72 गर्भवती महिलाओं की जाँच कर उपचार दिया गया, जिसमे 55 हाईरिस्क चिन्हित की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बडौदा में डॉ नेहा द्वारा 38 गर्भवती महिलाओं की जांच कर 11 हाईरिस्क महिलाओं का चिन्हांकन किया गया तथा उन्हें उपचार और परामर्श प्रदान किया गया। इसी प्रकार विजयपुर में 71 गर्भवती महिलाओं की जांच कर 19 हाईरिस्क के रूप में चिन्हित की गई।
इसके साथ ही जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र वीरपुर, सहसराम, रघुनाथपुर, बरगवा, मकडावदा, ढोढर, दांतरदा, प्रेमसर, मानपुर, दुर्गापुरी, अगरा में शिविर आयोजित किये गये।
सीएमएचओ डॉ डीएस सिकरवार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेएन सक्सैना एवं महिला बाल विकास अधिकारी श्री महेन्द्र कुमार अम्ब ने कराहल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का भ्रमण कर शिविर का अवलोकन किया गया तथा गर्भवती महिलाओं को उचित पोषण आहार करने एवं समय पर समस्त प्रकार की जाँच के लिए समय-समय पर अस्पताल आने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 9, 2026