लोहरदगा: अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर वृद्ध व्यक्ति की हत्या कर दी, एसडीपीओ और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे
लोहरदगा जिले के बगड़ू थाना क्षेत्र अंतर्गत बेटहट चोरटांगी गांव में बीते गुरुवार और शुक्रवार की रात्रि में अज्ञात लोगों के द्वारा एक वृद्ध व्यक्ति की हत्या कर दी गई। वृद्ध व्यक्ति की पहचान चोरटांगी निवासी वरदान बाखला पिता स्वर्गीय इलियास बाखला के रूप में हुई है। घटना में व्यक्ति पर लाठी डंडे से सर पर वार कर घटना को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि रात्रि मे