अरवल: सदर प्रखंड में राजद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का फूंका पुतला, किया विरोध प्रदर्शन
Arwal, Arwal | Mar 22, 2025 शनिवार दोपहर 1:00 बजे सदर प्रखंड में राजद के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह विरोध राष्ट्रगान के अपमान के आरोप को लेकर किया गया। प्रदर्शनकारियों ने शहर में मार्च निकालते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया और उनके खिलाफ नारेबाजी की। राजद नेताओं ने इस कृत्य को देश के सम्मान के खिलाफ बताया।