Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
image
image
image

10 दिन में साफ हों नगरीय क्षेत्र के नाले, गांवों में चलाएं विशेष सफाई अभियान – जिला कलक्‍टर आवश्‍यक सेवाओं की साप्‍ताहिक समीक्षा बैठक हुई सम्‍पन्‍न बूंदी, 8 जून। जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव ने सोमवार को आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जिले में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, पौधारोपण अभियान को सफल बनाने और निराश्रित पशुओं के प्रबंधन को लेकर निर्देश दिए। उन्‍होंने निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्रों में नालों की सफाई का कार्य हर हाल में अगले 10 दिन के भीतर पूरा कर लिया जाए। बैठक में जिला कलक्‍टर ने निर्देश दिए कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष अभियान चलाकर नालों और नालियों की सफाई करवाई जाए। इसके लिए आगामी दो दिन में कार्ययोजना बनाकर तुरंत धरातल पर काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रतिदिन मॉनिटरिंग के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर रोजाना रिपोर्ट भिजवाना सुनिश्चित किया जाएगा। उन्‍होंने निर्देश दिए कि आगामी वर्षा ऋतु में होने वाले पौधारोपण के लिए अभी से लक्ष्य निर्धारित कर कार्ययोजना बनाई जाए। पौधारोपण के लिए स्थानों का चयन कर गड्ढे खोदने का कार्य जल्द पूरा किया जाए। रोपे गए सभी पौधों की जियो टैगिंग अनिवार्य होगी। उन्‍होंने आमजन को अभियान से अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने के निर्देश दिए। सात दिन में हो स्कूलों की सेफ्टी ऑडिट जिला कलक्‍टर ने सार्वजनिक निर्माण और शिक्षा विभाग को आगामी 7 दिवस के भीतर सभी राजकीय विद्यालयों की सुरक्षा ऑडिट (सेफ्टी ऑडिट) पूर्ण कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। उन्‍होंने कहा कि जिले की समस्त राजकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाकर वहां 'सरकारी भूमि' का बोर्ड लगवाया जाएगा ताकि भविष्य में कब्जे न हो सकें। उन्‍होंने निर्देश दिए कि नेशनल हाईवे और एमआरडी सड़कों पर बैठने वाले निराश्रित पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए इन सड़कों के समीप वाले गांवों में गोशालाओं के लिए जमीन आवंटित करवाई जावे, ताकि पशुओं को सुरक्षित आश्रय मिल सके और हादसों में कमी आए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर रामकिशोर मीणा, जिला परिषद के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी रवि वर्मा, डीएफओ आलोकनाथ गुप्ता, डीएफओ आरवीटीआर अरूण कुमार डी, मुख्‍य च‍िकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. ओपी सामर, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Keshoraipatan, Bundi | Jun 8, 2026

MORE NEWS

🚨🚔 राजस्थान पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल!

जयपुर--देर रात पुलिस मुख्यालय ने 141 RPS (राजस्थान पुलिस सेवा)पुलिस वृताधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए। तबादला सूची में कई जिलों, पुलिस कमिश्नरेट और विशेष शाखाओं में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं #RajasthanPolice #RPS #Transfer #PoliceTransfer #Jaipur #RajasthanNews #BreakingNews #HindiNews #PoliceDepartment #RajasthanNews #TrendingNews 🚔

🚨🚔 राजस्थान पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! जयपुर--देर रात पुलिस मुख्यालय ने 141 RPS (राजस्थान पुलिस सेवा)पुलिस वृताधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए। तबादला सूची में कई जिलों, पुलिस कमिश्नरेट और विशेष शाखाओं में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं #RajasthanPolice #RPS #Transfer #PoliceTransfer #Jaipur #RajasthanNews #BreakingNews #HindiNews #PoliceDepartment #RajasthanNews #TrendingNews 🚔

Keshoraipatan, Bundi | Jun 9, 2026

🚨 तलवास में रतनसागर झील का रहस्य गहराया!
आखिर कहां गया सोनू? 6 दिन से लापता युवक का नहीं मिला सुराग, दूसरे दिन भी खाली हाथ लौटी एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम।
#SonuRegar #Talwas #RatanSagarJheel #MissingPerson #SDRF #SearchOperation #BundiNews #Nainwa #RajasthanNews #BreakingNews #HadotiNews #ViralNews #TrendingNews #LatestNews #HindiNews #NewsUpdate #Bundi #Rajasthan #RescueOperation #NainwaNews
#तलवास #नैनवां #बूंदी #हाड़ौती #राजस्थान #सोनूरैगर #गुमशुदायुवक #रतनसागरझील #एसडीआरएफ #ब्रेकिंगन्यूज

🚨 तलवास में रतनसागर झील का रहस्य गहराया! आखिर कहां गया सोनू? 6 दिन से लापता युवक का नहीं मिला सुराग, दूसरे दिन भी खाली हाथ लौटी एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम। #SonuRegar #Talwas #RatanSagarJheel #MissingPerson #SDRF #SearchOperation #BundiNews #Nainwa #RajasthanNews #BreakingNews #HadotiNews #ViralNews #TrendingNews #LatestNews #HindiNews #NewsUpdate #Bundi #Rajasthan #RescueOperation #NainwaNews #तलवास #नैनवां #बूंदी #हाड़ौती #राजस्थान #सोनूरैगर #गुमशुदायुवक #रतनसागरझील #एसडीआरएफ #ब्रेकिंगन्यूज

Keshoraipatan, Bundi | Jun 8, 2026

मुख्‍यमंत्री युवा प्रोत्‍साहन योजना के लंबित ऋण आवेदनों का 15 दिन में करें निस्‍तारण – जिला कलक्‍टर

-जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई सम्‍पन्‍न

बूंदी, 8 जून। जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सोमवार को जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत लंबित ऋण आवेदनों के संबंध में अधिकारियों को इन्हें वरीयता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्‍होंने विशेष रूप से मुख्‍यमंत्री युवा प्रोत्‍साहन योजना में लंबित मामलों पर गहरी नाराजगी जताई और अधिकारियों को अगले 15 दिन में विशेष प्रयास कर अधिकाधिक पात्र लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
 
जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ा रहे युवा उद्यमियों को नए उद्योग स्थापित करने के लिए विभागीय नियमानुसार प्राथमिकता से ऋण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने गणेशपुरा भील में पायलट प्रोजेक्ट के तहत सभी योजनाओं में पात्र लोगों को ऋण उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए। बैठक में पीएम किसान निधि के लाभार्थियों को 'घर-घर केसीसी व खेत बचाओ अभियान' के तहत किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) बांटने और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत जिलेभर में लंबित ऋण आवेदनों को शीघ्र निपटाने पर जोर दिया गया। जिला कलक्टर ने कहा कि कृषि क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं में कृषक कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नाबार्ड के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाए।

शत-प्रतिशत हो आधार सीडिंग, डीबीटी से मिले लाभ
मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना तथा प्रधानमंत्री जनधन योजना की समीक्षा करते हुए कलक्टर ने निर्देश दिए कि जनधन के तहत खुले सभी खातों के धारकों का दुर्घटना बीमा अनिवार्य रूप से करवाया जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आधार सीडिंग का कार्य शत-प्रतिशत पूरा किया जाएं ताकि सभी लाभार्थियों को योजनाओं का पैसा सीधे उनके बैंक खाते  में मिल सके।

आरवीटीआर में पर्यटन की बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए कलक्टर ने आर-सेटी (RSETI) को निर्देश दिए कि वह बाजार में नई व्यावसायिक गतिविधियों की मांग के अनुसार युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराए। इस अवसर पर जिला कलक्टर द्वारा जिले की 'वार्षिक साख योजना' का विमोचन भी किया गया।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर रामकिशोर मीणा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि वर्मा, अग्रणी जिला प्रबंधक गोपाल शेखर झा, नाबार्ड के प्रतिनिधि मोहित कुमार और आरबीआई के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहें।

मुख्‍यमंत्री युवा प्रोत्‍साहन योजना के लंबित ऋण आवेदनों का 15 दिन में करें निस्‍तारण – जिला कलक्‍टर -जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई सम्‍पन्‍न बूंदी, 8 जून। जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सोमवार को जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत लंबित ऋण आवेदनों के संबंध में अधिकारियों को इन्हें वरीयता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्‍होंने विशेष रूप से मुख्‍यमंत्री युवा प्रोत्‍साहन योजना में लंबित मामलों पर गहरी नाराजगी जताई और अधिकारियों को अगले 15 दिन में विशेष प्रयास कर अधिकाधिक पात्र लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ा रहे युवा उद्यमियों को नए उद्योग स्थापित करने के लिए विभागीय नियमानुसार प्राथमिकता से ऋण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने गणेशपुरा भील में पायलट प्रोजेक्ट के तहत सभी योजनाओं में पात्र लोगों को ऋण उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए। बैठक में पीएम किसान निधि के लाभार्थियों को 'घर-घर केसीसी व खेत बचाओ अभियान' के तहत किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) बांटने और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत जिलेभर में लंबित ऋण आवेदनों को शीघ्र निपटाने पर जोर दिया गया। जिला कलक्टर ने कहा कि कृषि क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं में कृषक कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नाबार्ड के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाए। शत-प्रतिशत हो आधार सीडिंग, डीबीटी से मिले लाभ मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना तथा प्रधानमंत्री जनधन योजना की समीक्षा करते हुए कलक्टर ने निर्देश दिए कि जनधन के तहत खुले सभी खातों के धारकों का दुर्घटना बीमा अनिवार्य रूप से करवाया जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आधार सीडिंग का कार्य शत-प्रतिशत पूरा किया जाएं ताकि सभी लाभार्थियों को योजनाओं का पैसा सीधे उनके बैंक खाते में मिल सके। आरवीटीआर में पर्यटन की बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए कलक्टर ने आर-सेटी (RSETI) को निर्देश दिए कि वह बाजार में नई व्यावसायिक गतिविधियों की मांग के अनुसार युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराए। इस अवसर पर जिला कलक्टर द्वारा जिले की 'वार्षिक साख योजना' का विमोचन भी किया गया। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर रामकिशोर मीणा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि वर्मा, अग्रणी जिला प्रबंधक गोपाल शेखर झा, नाबार्ड के प्रतिनिधि मोहित कुमार और आरबीआई के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहें।

Keshoraipatan, Bundi | Jun 8, 2026

जिला कलक्टर ने की योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा

मैं नहीं, हम परिवार सहित' की थीम पर हो आयोजन

बूंदी, 8 जून। आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर सोमवार को जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव ने तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योग शरीर को स्वस्थ बनाने का सबसे सशक्त माध्यम है, इसलिए जिले में इस आयोजन को भव्य रूप दिया जाए। उन्‍होंने कहा कि योग दिवस में आमजन की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित हो।
 
बैठक में जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि पूरे परिवार को योग से जोड़ने के लिए 'मैं नहीं हम परिवार सहित' टैग लाइन के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। कार्यक्रम में आमजन को आमंत्रित करने के लिए भारतीय परंपरा के अनुसार 'पीले चावल' बांटे जाएं।
 
जिला कलक्‍टर ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते समय प्राप्त अच्छे सुझावों को भी शामिल किया जाए। आमजन को योग के शारीरिक और मानसिक लाभों के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बड़े आयोजन को पूरी तरह सफल बनाने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं का आपसी सहयोग लिया जाए।

उन्‍होंने निर्देश दिए कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 'आयुष्मान आरोग्य मंदिरों' पर आयोजित होने वाले योग शिविरों से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जाए। यहां आमजन को न केवल योग के प्रति जागरूक किया जाएगा, बल्कि उन्हें नियमित तौर पर योगाभ्यास भी करवाया जाएगा।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर रामकिशोर मीणा, एसीएम बनवारी बैरवा, आयुर्वेद विभाग की उपनिदेशक डॉ. मालती पारीक, आयुर्वेदिक चिकित्सालय के पीएमओ सुनील कुशवाह एवं विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

जिला कलक्टर ने की योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा मैं नहीं, हम परिवार सहित' की थीम पर हो आयोजन बूंदी, 8 जून। आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर सोमवार को जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव ने तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योग शरीर को स्वस्थ बनाने का सबसे सशक्त माध्यम है, इसलिए जिले में इस आयोजन को भव्य रूप दिया जाए। उन्‍होंने कहा कि योग दिवस में आमजन की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित हो। बैठक में जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि पूरे परिवार को योग से जोड़ने के लिए 'मैं नहीं हम परिवार सहित' टैग लाइन के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। कार्यक्रम में आमजन को आमंत्रित करने के लिए भारतीय परंपरा के अनुसार 'पीले चावल' बांटे जाएं। जिला कलक्‍टर ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते समय प्राप्त अच्छे सुझावों को भी शामिल किया जाए। आमजन को योग के शारीरिक और मानसिक लाभों के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बड़े आयोजन को पूरी तरह सफल बनाने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं का आपसी सहयोग लिया जाए। उन्‍होंने निर्देश दिए कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 'आयुष्मान आरोग्य मंदिरों' पर आयोजित होने वाले योग शिविरों से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जाए। यहां आमजन को न केवल योग के प्रति जागरूक किया जाएगा, बल्कि उन्हें नियमित तौर पर योगाभ्यास भी करवाया जाएगा। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर रामकिशोर मीणा, एसीएम बनवारी बैरवा, आयुर्वेद विभाग की उपनिदेशक डॉ. मालती पारीक, आयुर्वेदिक चिकित्सालय के पीएमओ सुनील कुशवाह एवं विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

Keshoraipatan, Bundi | Jun 8, 2026