कोटा: तेज रफ्तार थार की टक्कर से युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
कोटा के नान्ता थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक करीब 200 मीटर तक सड़क पर घिसटते चले गए।
घटना के बाद गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार जारी है।
मृतक के परिजनों ने थार चालक पर नशे में वाहन चलाने का आरोप लगाया है। हादसे के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। सूचना मिलने पर नान्ता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। चालक की मेडिकल जांच सहित सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी जुटाए जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Ladpura, Kota | Jun 9, 2026