मधेपुर: पचही गांव स्थित कामेश्वरी संस्कृत प्राथमिक सह मध्य विद्यालय में गीता जयंती मनाई गई
मधेपुर प्रखंड के पचही गांव स्थित कामेश्वरी संस्कृत प्राथमिक सह मध्य विद्यालय में सोमवार को उत्सवी माहौल में गीता जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक अशोक कुमार झा ने किया। प्रधानाध्यापक अशोक कुमार झा ने कहा कि गीता सिर्फ धार्मिक ग्रंथ ही नहीं बल्कि एक जीवन-दर्शन है।