आरा: लाहरपा गांव में हुई हत्या के बाद आरजेडी का शिष्टमंडल पीड़ित के घर पहुंचा, सर्किट हाउस में की प्रेस वार्ता
Arrah, Bhojpur | Apr 22, 2025 लहरपा गांव में हुई हत्या के बाद राजद के 10 सदस्य टीम लहरपा गांव पहुंच परिजनों से मिली और पूरे मामले की जानकारी ली। टीम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष बीरबल यादव और पूर्व मंत्री आलोक मेहता के द्वारा किया गया। सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर नेताओं ने कहा कि यह महा जंगल राज का प्रमाण है। जल्द से जल्द आरोपियों को सजा दिलवाया जाए और पीड़ितों को मुआवजा दिया जाए।