धार: धार के खलघाट में किसानों के आंदोलन पर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा, स्थिति बिगड़ी तो किसी को बख्शा नहीं जाएगा
धार जिले के खलघाट में किसानों द्वारा आंदोलन किया जा रहा है। किसान मुंबई आगरा फोरलेन पर चक्काजाम कर बैठे है। इस मामले में धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि हमने किसानों को समझाइश दी है कि चक्काजाम किसिस समस्या का समाधान नही होता हैं। उन्होंने कहा कि हम धैर्य का परिचय दे रहे है लेकिन कोई स्थिति बिगड़ती हैं तो किसी को बख्शा नही जाएगा।