डोमचांच: डोमचांच बंगाखलार में 'सेवा का अधिकार सप्ताह' कार्यक्रम का आयोजन
आम नागरिकों के लिए सरकारी सेवाओं तक पहुँच को और अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से डोमचांच प्रखंड अंतर्गत बंगाखलार में 'सेवा का अधिकार सप्ताह' कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम गुरुवार को 11 बजे शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने भागीदारी की।