मधेपुरा: कर्पूरी चौक पर कमांडो टीम ने नशीले पदार्थ छुपाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया, साथी फरार
मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित कर्पूरी चौक पर बुधवार को कमांडो टीम को देखकर दो संदिग्ध युवक भागने लगे। पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को रोकने की कोशिश की। पुलिस को चकमा देकर भागते समय दोनों युवक अनियंत्रित होकर गिर पड़े। गिरफ्तार युवक की पहचान कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के ज़ोराबरगंज निवासी राज यादव के रूप में हुई।