गोलमुरी-सह-जुगसलाई: गोविंदपुर: पति की प्रताड़ना से तंग आकर थाने पहुंची महिला, पुलिस से लगाई इंसाफ की गुहार
गोविंदपुर की महिला को उसका पति 10 साल से परेशान कर रहा है। अब महिला अजीज आ चुकी है। महिला ने गुरुवार को 4 बजे समाजसेवी रिंकू सिंह के साथ गोविंदपुर थाने जाकर अपने पति विवेक की शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि पति उसे प्रताड़ित करता है। उसके साथ आए दिन मारपीट करता है। महिला की शादी 10 साल पहले विवेक से हुई थी। विवेक से महिला के एक बेटा और एक बेटी है।