बांसी: सराफा व्यापार मंडल बांसी नगर इकाई का विस्तार, 51 सदस्यीय कार्यकारिणी का हुआ मनोनयन
सराफा व्यापार मंडल बांसी नगर इकाई की बैठक राविन वर्मा की मौजूदगी में की गई। जिसमें 51 सदस्य कार्यकारिणी एवं पदाधिकारी का मनोनयन किया गया। मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे सराफा व्यापार मंडल बांसी नगर इकाई के अध्यक्ष राबिन वर्मा ने बताया कि सराफा व्यापार मंडल नगर इकाई का विस्तार रुका पड़ा था। जिसे विस्तारित करते हुए 51 सदस्यीय पदाधिकारी और कार्यकारी की घोषणा की गई।