महोबा: सिजहरी गांव में शव दफनाने को लेकर विवाद, विहिप ने सरकारी जमीन पर कब्जे का लगाया आरोप, प्रशासन ने पैमाइश का दिया आश्वासन
सिजहरी गांव में मुस्लिम महिला के शव दफनाने को लेकर विवाद गहरा गया है। विश्व हिंदू परिषद ने आरोप लगाया कि शव सरकारी जमीन पर दफनाया गया है।विरोध और गांव कूच की चेतावनी के बाद प्रशासन ने विहिप नेता मयंक तिवारी को एहतियातन हाउस अरेस्ट किया।एसडीएम ने राजस्व टीम से जमीन की पैमाइश कराने का आश्वासन दिया है।गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।