Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
image
image
image
image
image

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में “फार्मर रजिस्ट्री–किसान की डिजिटल पहचान” अभियान की प्रगति की समीक्षा आज दिनांक 15 मई 2026 क...

64 views | Aurangabad, Bihar | May 15, 2026

MORE NEWS

📜 ज्ञान की विरासत को सहेजने की दिशा में औरंगाबाद का बड़ा कदम

“ज्ञान भारतम् मिशन” के अंतर्गत औरंगाबाद जिले में 75 वर्ष या उससे अधिक पुराने हस्तलिखित दस्तावेजों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन कार्य की समीक्षा मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई।

जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) की उपस्थिति में जिले में चल रहे सर्वेक्षण एवं संरक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई।

गौरतलब है कि अब तक जिले में लगभग 26,158 हस्तलिखित दस्तावेजों की पहचान की जा चुकी है और इस उपलब्धि के साथ औरंगाबाद जिला राज्य स्तर पर छठे स्थान पर पहुंचा है। यह उपलब्धि हमारी ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के प्रति जिले की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इस मिशन के अंतर्गत कागज, भोजपत्र, ताड़पत्र, कपड़ा, धातु एवं अन्य पारंपरिक माध्यमों पर लिखित 75 वर्ष या उससे अधिक पुराने दस्तावेजों को डिजिटल रूप में सुरक्षित किया जा रहा है, ताकि भारतीय ज्ञान परंपरा को आने वाली पीढ़ियों तक संरक्षित एवं प्रसारित किया जा सके।

📌 यदि आपके पास 75 वर्ष या उससे अधिक पुराने हस्तलिखित दस्तावेज सुरक्षित हैं, तो उनके डिजिटाइजेशन हेतु संपर्क करें:
जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, औरंगाबाद
📞 7488153690
आपकी पांडुलिपि आपके स्वामित्व में ही सुरक्षित रहेगी — आइए, भारत की ज्ञान धरोहर को मिलकर संरक्षित करें।
#ज्ञान_भारतम्_मिशन #Aurangabad #DigitalHeritage #IndianKnowledge #CulturalPreservation #Bihar
Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

📜 ज्ञान की विरासत को सहेजने की दिशा में औरंगाबाद का बड़ा कदम “ज्ञान भारतम् मिशन” के अंतर्गत औरंगाबाद जिले में 75 वर्ष या उससे अधिक पुराने हस्तलिखित दस्तावेजों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन कार्य की समीक्षा मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) की उपस्थिति में जिले में चल रहे सर्वेक्षण एवं संरक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। गौरतलब है कि अब तक जिले में लगभग 26,158 हस्तलिखित दस्तावेजों की पहचान की जा चुकी है और इस उपलब्धि के साथ औरंगाबाद जिला राज्य स्तर पर छठे स्थान पर पहुंचा है। यह उपलब्धि हमारी ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के प्रति जिले की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस मिशन के अंतर्गत कागज, भोजपत्र, ताड़पत्र, कपड़ा, धातु एवं अन्य पारंपरिक माध्यमों पर लिखित 75 वर्ष या उससे अधिक पुराने दस्तावेजों को डिजिटल रूप में सुरक्षित किया जा रहा है, ताकि भारतीय ज्ञान परंपरा को आने वाली पीढ़ियों तक संरक्षित एवं प्रसारित किया जा सके। 📌 यदि आपके पास 75 वर्ष या उससे अधिक पुराने हस्तलिखित दस्तावेज सुरक्षित हैं, तो उनके डिजिटाइजेशन हेतु संपर्क करें: जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, औरंगाबाद 📞 7488153690 आपकी पांडुलिपि आपके स्वामित्व में ही सुरक्षित रहेगी — आइए, भारत की ज्ञान धरोहर को मिलकर संरक्षित करें। #ज्ञान_भारतम्_मिशन #Aurangabad #DigitalHeritage #IndianKnowledge #CulturalPreservation #Bihar Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Aurangabad, Bihar | Jun 9, 2026

“सहयोग शिविर” के प्रभावी आयोजन एवं जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर जिला प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत

आज दिनांक 09 जून 2026 को माननीय मुख्यमंत्री सचिवालय की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी जिला पदाधिकारियों के साथ पंचायत स्तर पर आयोजित किए जा रहे “सहयोग शिविर” के प्रभावी संचालन, प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन एवं जनसमस्याओं के समाधान की प्रगति को लेकर विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सहयोग शिविरों के संचालन, प्राप्त आवेदनों की समीक्षा तथा लंबित मामलों के निष्पादन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।

गौरतलब है कि आम नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं के सुलभ प्राप्ति एवं त्वरित समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर “सहयोग शिविर” आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि आमजन को स्थानीय स्तर पर ही प्रशासनिक सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा सके।

माननीय मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा निर्देश दिया गया कि शिविरों में प्राप्त सभी वादों एवं आवेदनों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं अधिकतम 30 दिनों के भीतर शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से ऐसे मामलों की नियमित समीक्षा करने को कहा गया जिनका निष्पादन 10 दिनों अथवा 20 दिनों के भीतर नहीं हो पाया हो। साथ ही लंबित मामलों पर जवाबदेही तय करते हुए आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद द्वारा सभी सहयोग शिविरों के लिए वरीय पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं सहयोगी पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की गई है। संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को शिविर के सफल संचालन, आवश्यक व्यवस्थाओं की उपलब्धता एवं आमजन की सुविधा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि पंचायत सरकार भवन अथवा उसके समीप स्थित उपयुक्त सार्वजनिक स्थल पर शिविर का आयोजन सुनिश्चित किया जाए तथा निर्धारित पंचायतवार रोस्टर का पूर्ण अनुपालन किया जाए। साथ ही शिविर स्थल पर आवश्यक मानव संसाधन, बैठने की व्यवस्था, आवेदन प्राप्ति एवं निष्पादन से संबंधित सभी तैयारियाँ समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त सभी प्रखंडों को निर्देशित किया गया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित करते हुए संबंधित आवेदकों को उनके आवेदन की अद्यतन स्थिति की जानकारी उपलब्ध कराई जाए। विशेष रूप से राजस्व एवं न्यायालय संबंधी लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर बल दिया गया है। शिविर दिवस पर लंबित एवं निष्पादित मामलों की सूची सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाएगी।

📌 दिनांक 16 जून 2026 को निम्न पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे :
🔹 देव प्रखंड – इसरौर एवं बेढ़ना पंचायत
🔹 औरंगाबाद प्रखंड – कर्मा भगवान एवं कुरमा पंचायत
🔹 बारूण प्रखंड – कोचाढ़ एवं काजीचक पंचायत
🔹 मदनपुर प्रखंड – मनिका पंचायत
🔹 रफीगंज प्रखंड – बौर एवं पोगर पंचायत
🔹 कुटुम्बा प्रखंड – तेलहारा एवं बैराँव पंचायत
🔹 नबीनगर प्रखंड – राजपुर, बैरिया, सोनौरा एवं सोरी पंचायत
🔹 ओबरा प्रखंड – ऊब, भरूब एवं चंदा पंचायत
🔹 दाउदनगर प्रखंड – चौरी एवं कनाप पंचायत
🔹 गोह प्रखंड – उपहारा एवं हसामपुर पंचायत
🔹 हसपुरा प्रखंड – डिंडिर, हसपुरा एवं मलहारा पंचायत
इन शिविरों में विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जाएंगे तथा पात्र मामलों का प्राथमिक स्तर पर समाधान एवं त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।
जिला प्रशासन, औरंगाबाद जिले के सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे अपने पंचायत सरकार भवन में निर्धारित तिथि को पहुँचकर अपनी समस्याओं एवं आवश्यक आवेदनों को समयपूर्व जमा करें, ताकि शिविर के दिन ही उनका प्रभावी एवं त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
जनता के द्वार प्रशासन — समाधान, संवाद एवं सेवा के साथ
आपकी समस्या — हमारा संकल्प
#SahyogShivir
#JanSeva
#GoodGovernance
#AurangabadDistrict
#PublicService
#AdministrationAtDoorstep
CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

“सहयोग शिविर” के प्रभावी आयोजन एवं जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर जिला प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत आज दिनांक 09 जून 2026 को माननीय मुख्यमंत्री सचिवालय की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी जिला पदाधिकारियों के साथ पंचायत स्तर पर आयोजित किए जा रहे “सहयोग शिविर” के प्रभावी संचालन, प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन एवं जनसमस्याओं के समाधान की प्रगति को लेकर विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सहयोग शिविरों के संचालन, प्राप्त आवेदनों की समीक्षा तथा लंबित मामलों के निष्पादन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। गौरतलब है कि आम नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं के सुलभ प्राप्ति एवं त्वरित समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर “सहयोग शिविर” आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि आमजन को स्थानीय स्तर पर ही प्रशासनिक सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा सके। माननीय मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा निर्देश दिया गया कि शिविरों में प्राप्त सभी वादों एवं आवेदनों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं अधिकतम 30 दिनों के भीतर शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से ऐसे मामलों की नियमित समीक्षा करने को कहा गया जिनका निष्पादन 10 दिनों अथवा 20 दिनों के भीतर नहीं हो पाया हो। साथ ही लंबित मामलों पर जवाबदेही तय करते हुए आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद द्वारा सभी सहयोग शिविरों के लिए वरीय पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं सहयोगी पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की गई है। संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को शिविर के सफल संचालन, आवश्यक व्यवस्थाओं की उपलब्धता एवं आमजन की सुविधा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि पंचायत सरकार भवन अथवा उसके समीप स्थित उपयुक्त सार्वजनिक स्थल पर शिविर का आयोजन सुनिश्चित किया जाए तथा निर्धारित पंचायतवार रोस्टर का पूर्ण अनुपालन किया जाए। साथ ही शिविर स्थल पर आवश्यक मानव संसाधन, बैठने की व्यवस्था, आवेदन प्राप्ति एवं निष्पादन से संबंधित सभी तैयारियाँ समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त सभी प्रखंडों को निर्देशित किया गया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित करते हुए संबंधित आवेदकों को उनके आवेदन की अद्यतन स्थिति की जानकारी उपलब्ध कराई जाए। विशेष रूप से राजस्व एवं न्यायालय संबंधी लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर बल दिया गया है। शिविर दिवस पर लंबित एवं निष्पादित मामलों की सूची सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाएगी। 📌 दिनांक 16 जून 2026 को निम्न पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे : 🔹 देव प्रखंड – इसरौर एवं बेढ़ना पंचायत 🔹 औरंगाबाद प्रखंड – कर्मा भगवान एवं कुरमा पंचायत 🔹 बारूण प्रखंड – कोचाढ़ एवं काजीचक पंचायत 🔹 मदनपुर प्रखंड – मनिका पंचायत 🔹 रफीगंज प्रखंड – बौर एवं पोगर पंचायत 🔹 कुटुम्बा प्रखंड – तेलहारा एवं बैराँव पंचायत 🔹 नबीनगर प्रखंड – राजपुर, बैरिया, सोनौरा एवं सोरी पंचायत 🔹 ओबरा प्रखंड – ऊब, भरूब एवं चंदा पंचायत 🔹 दाउदनगर प्रखंड – चौरी एवं कनाप पंचायत 🔹 गोह प्रखंड – उपहारा एवं हसामपुर पंचायत 🔹 हसपुरा प्रखंड – डिंडिर, हसपुरा एवं मलहारा पंचायत इन शिविरों में विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जाएंगे तथा पात्र मामलों का प्राथमिक स्तर पर समाधान एवं त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। जिला प्रशासन, औरंगाबाद जिले के सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे अपने पंचायत सरकार भवन में निर्धारित तिथि को पहुँचकर अपनी समस्याओं एवं आवश्यक आवेदनों को समयपूर्व जमा करें, ताकि शिविर के दिन ही उनका प्रभावी एवं त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। जनता के द्वार प्रशासन — समाधान, संवाद एवं सेवा के साथ आपकी समस्या — हमारा संकल्प #SahyogShivir #JanSeva #GoodGovernance #AurangabadDistrict #PublicService #AdministrationAtDoorstep CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Aurangabad, Bihar | Jun 9, 2026

📢 औरंगाबाद में एलपीजी गैस आपूर्ति एवं पीएनजी विस्तार को लेकर जिला प्रशासन गंभीर — जिला पदाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा

आज दिनांक 09 जून 2026 को जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में एलपीजी गैस कंपनियों के सेल्स मैनेजरों के साथ जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता, आपूर्ति, वितरण व्यवस्था एवं पीएनजी कनेक्शन विस्तार की प्रगति को लेकर विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता एवं उपभोक्ताओं को समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी एवं उनके व्यावसायिक उपयोग पर विशेष चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने दोनों अनुमंडल पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि घरेलू गैस सिलेंडर का किसी भी स्थिति में व्यावसायिक उपयोग न होने दिया जाए तथा नियमित जांच एवं अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाए।

समीक्षा में बताया गया कि जिले में वर्तमान में कुल 37 गैस एजेंसियों के माध्यम से 4,94,052 घरेलू एवं 971 व्यावसायिक गैस कनेक्शन संचालित हैं। आईओसीएल, बीपीसीएल एवं एचपीसीएल द्वारा जिले में गैस आपूर्ति की जा रही है। साथ ही जिले के सभी 115 पेट्रोल पम्पों पर पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता सामान्य पाई गई।

दिनांक 09.06.2026 की स्थिति के अनुसार जिले में प्रतिदिन औसतन 6,903 सिलेंडरों की मांग के विरुद्ध 6,741 सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है। वर्तमान में 22,938 रिफिल बुकिंग लंबित हैं तथा बैकलॉग अवधि 3.4 दिन दर्ज की गई। जिले में उपलब्ध गैस स्टॉक 11,709 सिलेंडर है।

जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला स्तर पर गैस आपूर्ति संबंधी शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु 24×7 नियंत्रण कक्ष संचालित किया जा रहा है तथा प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निवारण सुनिश्चित किया जा रहा है।

बैठक के दौरान जिले में पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन विस्तार की भी समीक्षा की गई। जानकारी दी गई कि दिनांक 08.06.2026 तक जिले में 1,778 घरेलू पीएनजी कनेक्शन चालू किए जा चुके हैं, जो पूर्व समीक्षा की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है।

जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक नागरिकों को पीएनजी के लाभों के प्रति जागरूक किया जाए तथा लंबित प्रक्रियाओं का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

जिला प्रशासन द्वारा सभी होटल, रेस्टोरेंट एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक पीएनजी कनेक्शन अपनाएं, जिससे ऊर्जा आपूर्ति व्यवस्था और अधिक सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बन सके।
#औरंगाबाद #LPG #PNG #GasSupply #DistrictAdministration #JanSeva
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

📢 औरंगाबाद में एलपीजी गैस आपूर्ति एवं पीएनजी विस्तार को लेकर जिला प्रशासन गंभीर — जिला पदाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा आज दिनांक 09 जून 2026 को जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में एलपीजी गैस कंपनियों के सेल्स मैनेजरों के साथ जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता, आपूर्ति, वितरण व्यवस्था एवं पीएनजी कनेक्शन विस्तार की प्रगति को लेकर विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता एवं उपभोक्ताओं को समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी एवं उनके व्यावसायिक उपयोग पर विशेष चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने दोनों अनुमंडल पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि घरेलू गैस सिलेंडर का किसी भी स्थिति में व्यावसायिक उपयोग न होने दिया जाए तथा नियमित जांच एवं अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाए। समीक्षा में बताया गया कि जिले में वर्तमान में कुल 37 गैस एजेंसियों के माध्यम से 4,94,052 घरेलू एवं 971 व्यावसायिक गैस कनेक्शन संचालित हैं। आईओसीएल, बीपीसीएल एवं एचपीसीएल द्वारा जिले में गैस आपूर्ति की जा रही है। साथ ही जिले के सभी 115 पेट्रोल पम्पों पर पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता सामान्य पाई गई। दिनांक 09.06.2026 की स्थिति के अनुसार जिले में प्रतिदिन औसतन 6,903 सिलेंडरों की मांग के विरुद्ध 6,741 सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है। वर्तमान में 22,938 रिफिल बुकिंग लंबित हैं तथा बैकलॉग अवधि 3.4 दिन दर्ज की गई। जिले में उपलब्ध गैस स्टॉक 11,709 सिलेंडर है। जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला स्तर पर गैस आपूर्ति संबंधी शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु 24×7 नियंत्रण कक्ष संचालित किया जा रहा है तथा प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निवारण सुनिश्चित किया जा रहा है। बैठक के दौरान जिले में पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन विस्तार की भी समीक्षा की गई। जानकारी दी गई कि दिनांक 08.06.2026 तक जिले में 1,778 घरेलू पीएनजी कनेक्शन चालू किए जा चुके हैं, जो पूर्व समीक्षा की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक नागरिकों को पीएनजी के लाभों के प्रति जागरूक किया जाए तथा लंबित प्रक्रियाओं का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। जिला प्रशासन द्वारा सभी होटल, रेस्टोरेंट एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक पीएनजी कनेक्शन अपनाएं, जिससे ऊर्जा आपूर्ति व्यवस्था और अधिक सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बन सके। #औरंगाबाद #LPG #PNG #GasSupply #DistrictAdministration #JanSeva Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

Aurangabad, Bihar | Jun 9, 2026

🌉 बटाने नदी स्थित पुल के डायवर्सन एवं पुल निर्माण कार्य की समीक्षा — शीघ्र निर्माण प्रारंभ करने का निर्देश

जनसुविधा, सुरक्षित आवागमन एवं बेहतर आधारभूत संरचना को प्राथमिकता देते हुए आज जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में बटाने नदी स्थित पुल के डायवर्सन एवं पुल निर्माण कार्य की अद्यतन प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। 
बैठक में संबंधित विभागीय पदाधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति, तकनीकी तैयारियों, निविदा प्रक्रिया, सुरक्षा मानकों तथा कार्य प्रारंभ करने की समय-सीमा पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान सहायक अभियंता, एनएच–139 द्वारा अवगत कराया गया कि डायवर्सन निर्माण से संबंधित निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। इसके तहत दिनांक 13 जून 2026 को तकनीकी बीड तथा 14 जून 2026 को वित्तीय बीड खोली जाएगी। सभी औपचारिक प्रक्रियाओं के पूर्ण होने के उपरांत 15 जून 2026 से डायवर्सन निर्माण कार्य प्रारंभ करने की योजना बनाई गई है।

समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने बताया कि पुल निर्माण के लिए पथ निर्माण विभाग (आरसीडी) से आवश्यक प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है तथा विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि संबंधित मार्ग पर भारी वाहनों का नियमित परिचालन होता है, इसलिए निर्माण कार्य में गुणवत्ता, तकनीकी मानकों एवं सुरक्षा के सभी पहलुओं का विशेष ध्यान रखा जाना आवश्यक है।

बैठक में पुल निर्माण की तकनीकी प्रगति की भी समीक्षा की गई। इस दौरान जानकारी दी गई कि पुल के ऊपरी हिस्से का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है तथा विभागीय स्तर पर स्थल निरीक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य प्रारंभ कर इसे चरणबद्ध रूप से पूर्ण कराया जाए।

इसके अतिरिक्त जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, आरसीडी को अंबा–बारुण पथ स्थित पुल की मरम्मत कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एक सप्ताह के भीतर पूर्ण कराने का निर्देश दिया। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को कम करने एवं आमजन की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक स्थानों पर स्पीड लिमिट संकेतक एवं चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए गए।

जिला प्रशासन द्वारा आधारभूत संरचना विकास, सुरक्षित परिवहन व्यवस्था एवं आमजन की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सतत निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

#Aurangabad #DistrictAdministration #BridgeConstruction #InfrastructureDevelopment #RoadSafety #PublicConvenience
Road Construction Department, Government of Bihar CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

🌉 बटाने नदी स्थित पुल के डायवर्सन एवं पुल निर्माण कार्य की समीक्षा — शीघ्र निर्माण प्रारंभ करने का निर्देश जनसुविधा, सुरक्षित आवागमन एवं बेहतर आधारभूत संरचना को प्राथमिकता देते हुए आज जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में बटाने नदी स्थित पुल के डायवर्सन एवं पुल निर्माण कार्य की अद्यतन प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में संबंधित विभागीय पदाधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति, तकनीकी तैयारियों, निविदा प्रक्रिया, सुरक्षा मानकों तथा कार्य प्रारंभ करने की समय-सीमा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान सहायक अभियंता, एनएच–139 द्वारा अवगत कराया गया कि डायवर्सन निर्माण से संबंधित निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। इसके तहत दिनांक 13 जून 2026 को तकनीकी बीड तथा 14 जून 2026 को वित्तीय बीड खोली जाएगी। सभी औपचारिक प्रक्रियाओं के पूर्ण होने के उपरांत 15 जून 2026 से डायवर्सन निर्माण कार्य प्रारंभ करने की योजना बनाई गई है। समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने बताया कि पुल निर्माण के लिए पथ निर्माण विभाग (आरसीडी) से आवश्यक प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है तथा विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि संबंधित मार्ग पर भारी वाहनों का नियमित परिचालन होता है, इसलिए निर्माण कार्य में गुणवत्ता, तकनीकी मानकों एवं सुरक्षा के सभी पहलुओं का विशेष ध्यान रखा जाना आवश्यक है। बैठक में पुल निर्माण की तकनीकी प्रगति की भी समीक्षा की गई। इस दौरान जानकारी दी गई कि पुल के ऊपरी हिस्से का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है तथा विभागीय स्तर पर स्थल निरीक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य प्रारंभ कर इसे चरणबद्ध रूप से पूर्ण कराया जाए। इसके अतिरिक्त जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, आरसीडी को अंबा–बारुण पथ स्थित पुल की मरम्मत कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एक सप्ताह के भीतर पूर्ण कराने का निर्देश दिया। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को कम करने एवं आमजन की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक स्थानों पर स्पीड लिमिट संकेतक एवं चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए गए। जिला प्रशासन द्वारा आधारभूत संरचना विकास, सुरक्षित परिवहन व्यवस्था एवं आमजन की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सतत निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। #Aurangabad #DistrictAdministration #BridgeConstruction #InfrastructureDevelopment #RoadSafety #PublicConvenience Road Construction Department, Government of Bihar CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Aurangabad, Bihar | Jun 9, 2026

📰 आज के समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रमुख खबरें | 

आज विभिन्न समाचार पत्रों में जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) के नेतृत्व में संचालित प्रशासनिक गतिविधियों, विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े अभियानों को प्रमुखता से स्थान दिया गया।
🌾 खरीफ महाभियान के तहत किसानों को वैज्ञानिक एवं तकनीकी खेती अपनाने तथा आय वृद्धि के लिए जागरूक किया गया।
🏗️ उत्तर कोयल नहर परियोजना की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा कर समयबद्ध कार्य निष्पादन पर बल दिया गया।
🛕 जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा देव सूर्य मंदिर परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए।
👥 जनता दरबार में जिला पदाधिकारी ने आम नागरिकों की समस्याओं को सुनकर त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में आवश्यक निर्देश दिए।
📝 अधिनायक लिपिक परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित संचालन हेतु प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की गई।
🔥 अस्पतालों, नर्सिंग होम, होटल एवं लॉज में अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन को लेकर विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया।
#Aurangabad #DistrictMagistrate #AbhilashaSharma #GoodGovernance #PublicService #Development
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

📰 आज के समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रमुख खबरें | आज विभिन्न समाचार पत्रों में जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) के नेतृत्व में संचालित प्रशासनिक गतिविधियों, विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े अभियानों को प्रमुखता से स्थान दिया गया। 🌾 खरीफ महाभियान के तहत किसानों को वैज्ञानिक एवं तकनीकी खेती अपनाने तथा आय वृद्धि के लिए जागरूक किया गया। 🏗️ उत्तर कोयल नहर परियोजना की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा कर समयबद्ध कार्य निष्पादन पर बल दिया गया। 🛕 जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा देव सूर्य मंदिर परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए। 👥 जनता दरबार में जिला पदाधिकारी ने आम नागरिकों की समस्याओं को सुनकर त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में आवश्यक निर्देश दिए। 📝 अधिनायक लिपिक परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित संचालन हेतु प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की गई। 🔥 अस्पतालों, नर्सिंग होम, होटल एवं लॉज में अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन को लेकर विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। #Aurangabad #DistrictMagistrate #AbhilashaSharma #GoodGovernance #PublicService #Development Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

Aurangabad, Bihar | Jun 9, 2026