कोढ़ा: कोढ़ा क्षेत्र में गिरते तापमान से मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ा
Korha, Katihar | Dec 1, 2025 कोढ़ा क्षेत्र में लगातार गिरते तापमान के बीच मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। ठंड बढ़ते ही सर्दी, खांसी, बुखार, वायरल संक्रमण और सांस से जुड़ी समस्याओं के मामले बढ़ने लगे हैं। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की संख्या में भी इजाफा देखा जा रहा है।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अमित आर्य ने लोगों से विशेष सतर्क रहने की अपील की है।