बिरसिंहपुर: मंदिर के बाहर नारियल-प्रसाद बेचने वाले की बेटी बनी डिप्टी कलेक्टर, घर पहुंचने पर लगा स्वागत करने वालों का तांता
कल 08 नवंबर 2025 को देर शाम मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग वर्ष 2023 का रिजल्ट सामने आया है। इस रिजल्ट में प्रदेश के सतना जिले के बिरसिंहपुर कस्बे की निवासी प्रिया अग्रवाल ने पूरे प्रदेश में 6 वीं रैंक हासिल किया है। तो वहीं महिलाओं में प्रथम स्थान हासिल किया है। प्रिया अग्रवाल की डिप्टी कलेक्टर बनते ही पूरे नगर में जश्न का माहौल था। बेटी रीवा से अपने निवास देर र