बंगाणा: राजपुरा में गोली लगने से महिला लहूलुहान, गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ किया गया रेफर
Bangana, Una | Nov 1, 2025 राजपुरा गांव में शुक्रवार देर शाम एक हादसे में 45 वर्षीय महिला को गोली लग गई। जानकारी के अनुसार अनिता देवी घर में लकडिय़ां रखते समय लाइसेंसी बंदूक का ट्रिगर दब गया, जिससे गोली उनके कमर में जा लगी। घायल महिला को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। शनिवार सुबह एसपी ऊना अमित यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।