मंडी: हिमाचल में प्राकृतिक आपदा की स्मृति में 17 सितंबर को माता सिद्धकाली मंदिर में होगा महायज्ञ का आयोजन
Mandi, Mandi | Sep 16, 2025 जगतगुरु त्रिपुरा पीठाधीश्वर चक्रवर्ती यज्ञ सम्राट श्रीश्री 1008 श्री हरिओम जी महाराज ने मंगलवार शाम 5 बजे कहा कि प्रदेश में 17 सितंबर को आई प्राकृतिक आपदा की स्मृति में एक विशेष महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन माता सिद्धकाली मंदिर के पास इंद्रा मार्केट मंडी में होगा। यज्ञ का उद्देश्य प्रदेशवासियों की सुरक्षा, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करना है।