आंवला: आंवला-अलीगंज मार्ग पर बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों की दो बाइकें भिड़ीं, चार घायल, दो की हालत गंभीर
आंवला-अलीगंज मार्ग पर शुक्रवार सुबह साढे सात बजे बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों की दो बाइकें आपस में टकरा गईं। इस दुर्घटना में चार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर बिशारतगंज पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो छात्रों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।