शाहजहांपुर। जनपद के जलालाबाद नगर में प्रेम प्रसंग के कारण एक युवक ने जहरीला पदार्थ पी लिया। घर में विवाद के बाद वह बाजार से कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर लौटा और चुपचाप पी गया। मंगलवार की रात 8:30 बजे बिगड़ती हालत पर परिजनों को पता चला। वे उसे जलालाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहाँ डॉक्टर प्राथमिक उपचार कर रहे हैं.