घनारी: राजेश ठाकुर ने कहा- राजस्व मंत्री अपनी अमर्यादित टिप्पणी के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे
Ghanari, Una | Nov 30, 2025 प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की और से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर की गई अमर्यादित टिप्पणी पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कड़ा एतराज जताया है। रविवार शाम 4 बजे राजेश ठाकुर ने कहा कि राजस्व मंत्री की इस टिप्पणी से ऐसा प्रतीत होता है कि वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठे है। उन्होंने कहा कि मंत्री आरएसएस से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।