नादौन: पुतडिय़ाल में नशे के प्रति जागरूकता अभियान, ज्ञान विज्ञान समिति ने किया युवा बचाओ, भविष्य बचाओ का आयोजन
ग्राम पंचायत पुतडियाल के स्कूल के प्रांगण में हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के द्वारा युवा बचाओ भविष्य बचाओ अभियान चलाया गया। इसमें छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। इसमें सीडीपीओ नादौन गर्ग, प्रधान ग्राम पंचायत पुतडियाल, यूथ क्लब पुतडियाल के समस्त सदस्य, प्रधान मनोज कुमार, ज्ञान विज्ञान समिति के सदस्य संसार चंद उपस्थित रहे।