रेवाड़ी: रेवाड़ी पुलिस ने विश्व एड्स दिवस पर चलाया जागरूकता अभियान, सामाजिक भेदभाव न करने का दिया संदेश
Rewari, Rewari | Dec 1, 2025 रेवाड़ी पुलिस ने आज विश्व एड्स दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया। जिसके तहत रेवाड़ी पुलिस ने थाना स्तर पर विभिन्न शिक्षण संस्थान व अलग अलग स्थानों पर कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए, जिनका मुख्य उद्देश्य आमजन को एचआईवी/एड्स के बारे में शिक्षित करना और सामाजिक भेदभाव को खत्म करने के लिए प्रेरित करना था।