नवगछिया थाना क्षेत्र में दर्ज पॉक्सो एक्ट के एक गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मां ने 12 जनवरी 2026 को आवेदन देकर आरोप लगाया था कि गांव नवादा निवासी सुंदर कुमार उनकी नाबालिग पुत्री का निजी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे की मांग कर रहा था और लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा था।