कोलायत: राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर चमक रही देशनोक की बेटियां, खेल मैदान फाईलो में अटका, कब खत्म होगा बेटियों का इंतजार
देशनोक की बेटियां हॉकी में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं, उनके राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय का खेल मैदान निर्माण कार्य वर्षों से अधूरा पड़ा है। राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर गौरव लाने वाली खिलाड़ियों को अब भी एक खेल मैदान का इंतजार है।नगरपालिका के पीछे की भूमि चिन्हित की गईं थी।नगरपालिका की 15 जून 2023 को 15वीं साधारण सभा बैठक मे प्रस्ताव लिया था।