शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 प्रशिक्षण कार्यक्रम शुभारंभ में किसानों से आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर खेती करने तथा कृषि को अधिक लाभकारी बनाने का दिया गया जानकारी*
कृषि विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार आज दिनांक 09 जून 2026 को आत्मा, जहानाबाद द्वारा अब्दुल बारी नगर भवन, जहानाबाद में शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय शारदीय (खरीफ) कर्मशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) श्री विनय कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कृषि एवं संबद्ध विभागों के पदाधिकारियों तथा कर्मियों को निर्देश दिया कि विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक किसान सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने किसानों से आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर खे�