टाटीझरिया: टाटीझरिया प्रशासन ने अवैध गिट्टी लदे दो हाईवा किए ज़ब्त, सड़क की बदहाली पर लोगों का आक्रोश बढ़ा
टाटीझरिया प्रशासन ने अवैध गिट्टी लदा दो हाईवा जब्त किया, सड़क की बदहाली पर लोगों में बढ़ा आक्रोश। मापदंडों को ताक पर रखकर होता है पत्थर लदे वाहनों का परिचालन। टाटीझरिया प्रखंड में अवैध गिट्टी के कारोबार पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए संयुक्त छापेमारी में अवैध गिट्टी लदे दो हाईवा को जब्त किया है। बदहाल सडक के कारण स्थानीय लोग काफी परेशान और आक्रोशित हैं।